मऊ, मई 30 -- मऊ, संवाददाता। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार को जन जागरुकता कार्यक्रम के तहत सीएमओ कार्यालय पर हजन जागरुकता कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजय गुप्ता ने युवाओं से आह्वान किया कि वे अपने को, अपने अपने परिवार और समाज को तंबाकू से दूर रखते हुए स्वस्थ रखें। इसके लिए आवश्यक है कि तंबाकू सेवन से दूर रहा जाए। बताया कि आमतौर पर देखा जाता है की युवा, बच्चे इसके आकर्षण में बहुत जल्द आ जाते हैं। इसलिए उनको जागरुक किया जाना बहुत ही आवश्यक है। तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. बीके यादव ने तंबाकू से होने वाले बीमारियों के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान किए। यह भी पढ़ें- विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर नुक्कड़ नाटक से दिया तंबाकू मुक्ति का संदेश तंबाकू नियंत्रण कार्यक्रम के जिला सलाहक...