विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर मंच ने चलाया हस्ताक्षर अभियान
रांची, मई 31 -- रांची। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर मारवाड़ी युवा मंच रांची शाखा ने माहेश्वरी भवन अपर बाजार के समीप जागरुकता एवं हस्ताक्षर अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ व नशामुक्त जीवन के लिए प्रेरित करना था। कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों ने हस्ताक्षर कर तंबाकू मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया। समाज में जन-जागरुकता फैलाने का संदेश दिया। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष विकास अग्रवाल ने कहा कि तंबाकू केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। कार्यक्रम में शाखा सचिव मुकेश शर्मा, अमित शर्मा, निकुंज पोद्दार, कुशल टेकरीवाल समेत अन्य सदस्य शामिल थे। यह भी पढ़ें- मारवाड़ी कॉलेज में एनएसएस स्वयंसेवकों ने ली नशे के खिल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.