विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर निकाली जाएगी जागरूकता रैली
बोकारो, मई 27 -- बेरमो। विश्व तंबाकू निषेध दिवस से पहले 29 मई को जागरूकता रैली निकाली जायेगी। रैली कथारा ओपी पुलिस एवं केबी कॉलेज बेरमो की एनएसएस इकाई के संयुक्त तत्वावधान में ओपी थाना परिसर से कथारा मुख्य चौक होते हुए गोद गांव बोडिया बस्ती तक जायेगी। यह रैली तंबाकू सेवन के दुष्प्रभाव और ड्रग्स मुक्त बनाने के लिए निकाली जायेगी। यह जानकारी कथारा ओपी प्रभारी राजेश प्रजापति व केबी कॉलेज बेरमो के एनएसएस इकाई के कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ प्रभाकर कुमार ने दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.