विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर निकाली जाएगी जागरुकता रैली
हल्द्वानी, मई 24 -- हल्द्वानी, संवाददाता। साथी संगठन की ओर से 31 मई को विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जन जागरुकता रैली निकाली जाएगी। रविवार को संगठन ने बैठक कर कार्यक्रम की रुपरेखा तैयारी की। रैली शाम 5:30 बजे से बुद्ध पार्क से कालाढूंगी चौराहे तक निकाली जाएगी। संगठन के संरक्षण नंदा बल्लभ गुणवंत ने कहा कि तंबाकू का सेवन केवल व्यक्तिगत स्वास्थ्य को ही नहीं बल्कि परिवारों और हमारे पर्यावरण को भी नष्ट करता है। रैली में विभिन्न विद्यालयों, महिला समूह, शहर के विभिन्न सामाजिक संगठन, विभिन्न सामाजिक कार्यकर्ता प्रतिभाग करेगे। यहां संगठन के संस्थापक अध्यक्ष आनंद सिंह ठठोला, शंकर दत्त तिवारी, लक्ष्मण सिंह गौनिया, जगदीश सिंह खोलिया, जीवन चंद्र, जगदीश जोशी, भुवन चंद्र उप्रेती, किशोर कुमार जोशी आदि लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.