जहानाबाद, मई 31 -- जहानाबाद, नगर संवाददाता। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर गायत्री परिवार जहानाबाद के तत्वावधान में जन-जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। यह रैली अरवल मोड़ से कारगिल चौक तक निकाली गई, जिसका उद्देश्य तंबाकू सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश देना था। यह भी पढ़ें- नई पीढ़ी को दें तंबाकू मुक्त समाज का उपहाररैली का उद्देश्य रैली में शामिल कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने हाथों में जागरूकता संबंधी तख्तियां एवं बैनर लेकर लोगों को तंबाकू, गुटखा, सिगरेट तथा अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से दूर रहने की प्रेरणा दी। इस दौरान तंबाकू छोड़ो, जीवन जोड़ो, नशामुक्त युवा, सशक्त भारत एवं स्वस्थ शरीर, स्वस्थ समाज जैसे नारों के माध्यम से आमजन को जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- गायत्री परिवार ...