प्रयागराज, मई 30 -- विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता रैली::::फोटो सहित आवश्यक प्रयागराज। आरके ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के तत्वावधान में आरके स्कूल ऑफ नर्सिंग की ओर से विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर जागरूकता रैली निकाली गई। संस्थान के रजिस्ट्रार अनुज शुक्ल ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया। छात्रों ने पोस्टर, बैनर, नारे और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को तंबाकू और धूम्रपान के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया। इस अवसर पर प्राचार्या केएच विक्टोरिया देवी, ओम प्रकाश शर्मा, अर्पिता यादव आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- विश्व तम्बाकू निषेध दिवस पर जागरूकता का आयोजन यह भी पढ़ें- कैंसर से बचने को तंबाकू छोड़ें यह भी पढ़ें- तंबाकू का सेवन मतलब कई रोगों को आमंत्रण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...