गंगापार, मई 31 -- विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर रविवार को रामपुर स्थित बृज मंगल सिंह इंटर कॉलेज परिसर में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में एनसीसी कैडेटों एवं विद्यार्थियों को तंबाकू और अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए नशामुक्त जीवन अपनाने का संकल्प दिलाया गया। एनसीसी से जुड़े रमेश चंद्र तिवारी ने कहा कि नशा किसी भी प्रकार का हो, वह स्वास्थ्य के लिए अत्यंत हानिकारक है। उन्होंने नशा मुक्त भारत अभियान से जुड़कर समाज में जागरूकता फैलाने पर जोर दिया। यह भी पढ़ें- एनसीसी कैडेट्स ने निकाली जागरूकता रैली यह भी पढ़ें- विकासनगर में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर विद्यार्थियों को दिलाई शपथ यह भी पढ़ें- विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर एसएसबी ने चलाया जागरूकता अभियान, दिलाई शपथ

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...