विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन
चतरा, मई 31 -- इटखोरी निज प्रतिनिधि। जिला विधिक सेवा प्राधिकार चतरा के माननीय सचिव के निर्देशानुसार इटखोरी प्रखंड के रजवार गांव में इटखोरी प्रखंड के पीएलबी पुनम देवी, आरती देवी, अशोक कुमार प्रजापति, संगीता देवी के द्वारा विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जागरूकता कार्यक्रम के दौरान बताया गया कि आज 'विश्व तंबाकू निषेध दिवस' है। यह दिन हम सभी को, विशेषकर हमारी युवा पीढ़ी को, एक गंभीर संकल्प लेने की याद दिलाता है। तंबाकू, सिगरेट या किसी भी रूप में नशे का सेवन न केवल स्वास्थ्य को बर्बाद करता है, बल्कि हँसते-खेलते परिवारों और युवाओं के सुनहरे भविष्य को भी अंधकार में धकेल देता है। और साथ ही साथ नालसा के ट्रोल फ्री नंबर 15100 की जानकारी दी गई। यह भी पढ़ें- विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर चलाया गया जागरुकता अभिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.