विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जवानो ने तंबाकू निषेध की ली शपथ
श्रावस्ती, मई 31 -- श्रावस्ती, संवाददाता। एसएसबी 62वीं वाहिनी भिनगा में रविवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर तंबाकू निषेध शपथ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस दौरान जवानों ने तंबाकू उत्पादों का सेवन न करने व लोगों को इसके दुष्परिणाम के प्रति जागरूक करने की शपथ ली। विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर सशस्त्र सीमा बल 62वीं वाहिनी भिनगा की ओर से कमांडेंट अमरेन्द्र कुमार वरुण के दिशा-निर्देशन में वाहिनी मुख्यालय सहित वाहिनी की सभी सीमा चौकियों पर तंबाकू निषेध शपथ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान एसएसबी के सभी अधिकारियों, अधीनस्थ अधिकारियों व जवानों ने तंबाकू एवं तंबाकू उत्पादों के सेवन से दूर रहने तथा समाज को भी इसके दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करने की शपथ ली। यह भी पढ़ें- विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर एसएसबी ने चलाया जागरूकता अभियान, दिलाई शपथ क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.