हजारीबाग, जून 2 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। आईसेक्ट विश्वविद्यालय में एनएसएस इकाई के बैनर तले एवं आईक्यूएसी के तत्वावधान में विश्व तंबाकू निषेध दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत तंबाकू निषेध शपथ के साथ हुई। इस दौरान उपस्थित विद्यार्थियों, प्राध्यापक-प्राध्यापिकाओं व कर्मियों को तंबाकू और नशीले पदार्थों से दूर रहने तथा समाज को इसके प्रति जागरूक करने की शपथ दिलाई गई। इसके बाद विद्यार्थियों ने रैली निकाली। रैली के दौरान तंबाकू छोड़ो, जीवन जोड़ो, नशा मुक्त युवा, विकसित भारत की पहचान जैसे नारों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता अभियानकार्यक्रम का उद्देश्य इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ गौरव शुक्ला ने कहा कि तंबाकू सेवन आज स्वास्थ्य के लिए एक गंभीर खतरा बन चुका है। इसके कारण...