हाजीपुर, जून 1 -- विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर सिविल सर्जन कार्यालय परिसर से जागरूकता रैली निकाली गई। सर्वप्रथम सिविल सर्जन कार्यालय में चिकित्सा पदाधिकारी,कर्मचारियों को तंबाकू छोड़ों,जीवन से नाता जोड़ों का संकल्प और शपथ दिलाई गई। शपथ लेने के बाद चिकित्सा पदाधिकारी, स्वास्थ्य कर्मियों ने प्रशिक्षु एएनएम के साथ जागरूकता रैली निकाली। सिविल सर्जन डॉ. श्याम नंदन प्रसाद ने हरी झंडी दिखाकर जागरूकता रैली को रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाने का मुख्य उद्देश्य आमजनों को तंबाकू के जानलेवा दुष्प्रभावों जैसे हृदय रोग,कैंसर समेत अन्य गंभीर रोगों से बचाव के प्रति जागरूक करना और उन्हें स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के लिए प्रेरित करना है। यह भी पढ़ें- विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता अभियानतंबाकू के दुष्प्रभाव सीएस ने कहा ...