नैनीताल, मार्च 24 -- नैनीताल, संवाददाता। विश्व टीबी दिवस के मौके पर मंगलवार को बीडी पांडे जिला अस्पताल के सभागार में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। आशा, एएनएम और टीबी चैंपियनों ने लोगों को टीबी के लक्षण, समय पर जांच व निशुल्क उपचार के बारे में जानकारी दी। भाजपा नैनीताल के जिलाध्यक्ष प्रताप बिष्ट ने टीबी उन्मूलन की शपथ भी दिलाई।कार्यक्रम का शुभारंभ नैनीताल विधायक सरिता आर्या, जिलाध्यक्ष भाजपा प्रताप बिष्ट, सीएमओ डॉ. एचसी पंत, प्रमुख चिकित्सा अधीक्षक डॉ. तरुण कुमार टम्टा, डीएसए महासचिव मनोज जोशी, डीटीओ डॉ. राजेश डकरियाल ने किया। कार्यक्रम के दौरान टीबी मुक्त ग्राम पंचायत अभियान की प्रगति भी साझा की गई। जिले में कुल 469 ग्राम पंचायतों में से 203 ग्राम पंचायतों की ओर से दावा प्रस्तुत किया गया। जिनमें से 71 ग्राम पंचायतों को कांस्य, 82 को...