विश्व टीबी दिवस पर स्कूल में जागरूकता अभियान
मुजफ्फरपुर, मार्च 24 -- मीनापुर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मानिकपुर मध्य विद्यालय में मंगलवार को विशुनपुर युवा मंडल की ओर से विश्व टीबी दिवस पर जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। मौके पर 'मेरा युवा भारत' के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक संतोष कुमार ने लोगों को टीबी जैसी गंभीर बीमारी के प्रति जागरूक किया। प्रधान शिक्षक राजेश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित समारोह को मुख्य पार्षद पूनम देवी, शिक्षक अरविंद कुमार, लैब टैक्निशियन कमल किशोर, विवेक कुमार, मनीष कुमार, गौरव कुमार और आर्यन कुमार ने संबोधित किया। इस दौरान पेंटिंग प्रतियोगिता करवाई गई, जिसमें प्रथम पुरस्कार मुस्कान कुमारी, द्वितीय पुरस्कार नीतू कुमारी और तृतीय पुरस्कार नूतन कुमारी ने प्राप्त किया। इससे पहले प्रभातफेरी निकाल कर लोगों को जागरूक किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.