मथुरा, मार्च 25 -- विश्व क्षय दिवस पर केएम विश्वविद्यालय के मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल के क्षय रोग विभाग ने तीन दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम के तहत संगोष्ठी, रैली, पोस्टर व नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिताएं आयोजित की। जागरूकता रैली में चिकित्सक व विद्यार्थी शामिल रहे। मैराथन दौड़ का शुभारंभ झंडी दिखाकर जिला पंचायत अध्यक्ष एवं विश्वविद्यालय के कुलाधिपति किशन चौधरी किया। कार्यक्रम में सर्वप्रथम मुख्य अतिथि स्वास्थ्य विभाग के डिप्टी सीएमओ डा. गोपाल बाबू गर्ग, विवि के कुलपति डा. एनसी प्रजापति अन्य अतिथियों का क्षय रोग विभाग के चिकित्सकों ने शॉल ओढ़ाकर, श्रीराधाकृष्णा की प्रतिमा एवं फूल के बुके देकर स्वागत किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियों सहित अस्पताल के मेडीकल सुप्रीडेंट डा. आरपी गुप्ता, एडीशनल मेडीकल सुप्रीडेंट डा. नमित गौतम, मेडीकल प्राचार्य ड...