कौशाम्बी, मार्च 24 -- स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय द्वारा विश्व टीबी दिवस के अवसर पर जनजागरूकता एवं स्वास्थ्य कार्यक्रम का आयोजन प्राथमिक विद्यालय छोगरिया का पूरा में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य क्षय रोग के प्रति लोगों को जागरूक करना, समय पर जांच एवं उपचार के महत्व को समझाना तथा टीबी मुक्त समाज की दिशा में सामूहिक प्रयास को बढ़ावा देना रहा। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ. हरिओम कुमार सिंह ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया। इसके पश्चात चिकित्सा टीम द्वारा जनसमुदाय एवं विद्यालयों में जाकर टीबी के प्रति जागरूकता अभियान चलाया गया। प्रधानाचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि टीबी एक संक्रामक रोग है, लेकिन इसका पूर्ण उपचार संभव है। दो सप्ताह से अधिक समय तक खांसी, बुखार, वजन कम होना और रात में पसीना आना इसके प्रमुख लक्षण हैं। ऐस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.