सोनभद्र, मार्च 23 -- सोनभद्र, संवाददाता। जनपद में क्षय रोग (टीबी) की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल 4542 टीबी मरीज दर्ज किए गए, जिनमें 40 मरीजों की मौत हो गई। इनमें 4049 मरीज फेफड़ों के टीबी से पीड़ित थे, जबकि 599 मरीज अन्य अंगों के टीबी के पाए गए। वहीं 44 मरीज ड्रग रेजिस्टेंट (डीआर) टीबी के सामने आए, जो इलाज के लिहाज से अधिक जटिल माने जाते हैं। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार पुरुषों में टीबी संक्रमण महिलाओं की तुलना में लगभग तीन गुना अधिक पाया गया है, जो सामाजिक और कार्यस्थल से जुड़े जोखिमों की ओर संकेत करता है।जिला क्षय रोग केंद्र के अनुसार 1 जनवरी से 20 मार्च 2026 के बीच 868 नए टीबी मरीज चिन्हित किए गए हैं, जिनमें 13 मरीज ड्रग रेजिस्टेंट टीबी के हैं। सभी मरीजों का उपचार राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.