विश्व टीबी दिवस: जिले में 1500 सक्रिय मरीज, 22 गांव टीबी मुक्त घौषित
बागपत, मार्च 23 -- बागपत। प्रदेश सरकार की ओर से टीबी के मरीजों के इलाज और इस रोग के प्रति लोगों को जागरुक करने के लिए निरंतर नई-नई योजनाओं को लागू किया जा रहा है। वर्तमान में टीबी के 1500 से अधिक सक्रिय मरीज जिले में हैं। जिले में टीबी के सक्रिय मरीजों की संख्या 1500 से ज्यादा है। इनमें से 1200 गत वर्ष के हैं, जबकि 300 से ज्यादा मरीज पिछले 3 माह में किये गए सर्वे के दौरान चिन्हित किए गए है। टीबी मुक्त अभियान के तहत जिले के गांवों में फिर से सर्वे शुरू किया जा रहा है। टीम घर-घर जाकर लोगों का सर्वे कर उनकी सूची तैयार कर रही है। जिला क्षय रोग नियंत्रण अधिकारी डॉ. यशवीर सिंह ने बताया कि देश को टीबी मुक्त बनाने के लिए केंद्र सरकार की ओर से अभियान चलाया जा रहा है। नए व पुराने मरीजों का डेटा तैयार हो चुका है। अब फिर से संचारी रोग नियंत्रण अभियान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.