अल्मोड़ा, नवम्बर 7 -- रानीखेत, संवाददाता। थाईलैंड की राजधानी बैंकॉक में एक से सात नवंबर तक चली विश्व जुजित्सु चैंपियनशिप में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए रानीखेत की खिलाड़ी प्रज्ञा जोशी ने कांस्य पदक जीत लिया। भारत ने इस प्रतियोगिता में कुल चार पदक जीते हैं। जुजित्सु एसोसियेशन ऑफ इंडिया के निदेशक प्रशासन सतीश जोशी ने बताया कि विश्व चैंपियनशिप में पदक जीत प्रज्ञा उत्तराखंड की पहली महिला पदक विजेता खिलाड़ी बन गई है। उन्होंने 70 किग्रा भार वर्ग में प्रतिभाग किया। सतीश जोशी ने बताया की भारत ने इस चैंपियनशिप में दो रजत एवं दो कांस्य पदक सहित कुल 4 पदक जीते हैं। यहां आबकारी निवासी प्रज्ञा जोशी कई देशों में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। वह 22 वर्षों से मशाल आर्ट खेलों से जुड़ी हैं। पांचवें एशियन बीच गेम्स-2016 में भी जुजित्सु खेल में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.