औरैया, मार्च 22 -- औरैया, संवाददाता। विश्व जल संरक्षण दिवस के अवसर पर रविवार को मोहल्ला बनारसी दास स्थित काली माता मंदिर प्रांगण में समाजसेवी संगठन एक विचित्र पहल की ओर से विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों ने जल संरक्षण की आवश्यकता पर जोर देते हुए अपने-अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समिति के संस्थापक आनन्द नाथ गुप्ता एडवोकेट ने कहा कि जल के महत्व और उसके संरक्षण को लेकर लोगों को जागरूक करना ही इस दिवस का मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि पृथ्वी पर मात्र तीन प्रतिशत ही मीठा पानी उपलब्ध है, जबकि शेष 97 प्रतिशत पानी खारा है, जो महासागरों में है। उन्होंने कहा कि पानी बनाया नहीं जा सकता, बल्कि इसे बचाया ही जा सकता है। इसलिए हर व्यक्ति को अपनी दिनचर्या में बदलाव कर जल संरक्षण के लिए प्रयास करना चाहिए। उन्हो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.