उरई, मार्च 22 -- उरई। रामपुरा ब्लॉक अंतर्गत कंजौसा स्थित पचनद में विश्व जल दिवस पर परमार्थ समाज सेवी संस्थान ने जागरूकता कार्यक्रम किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य लोगों में जल संरक्षण, स्वच्छता एवं जल उपयोग के प्रति जागरूकता विकसित करना था। यहां पर 100 से अधिक जल सहेलियों ने कार्यक्रम को जन-आंदोलन का रूप दिया। जल सहेलियों ने बताया किस प्रकार जल यात्रा ने न केवल ज्ञान को समृद्ध किया, बल्कि गांवों में जल संरक्षण की सशक्त प्रेरक भी बनाया। कार्यक्रम में जल जीवन मिशन की फील्ड इंजीनियर मुद्रिका ने कहा गांव स्तर पर समितियों में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से ही जल प्रबंधन को स्थायी और प्रभावी बनाया जा सकता है। परमार्थ के सीनियर मैनेजर वरुण सिंह ने जल सहेलियों के योगदान की सराहना कर कहा बुंदेलखंड जैसे जल-संकटग्रस्त क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव ला...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.