पलामू, मार्च 22 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। बेरोजगार संघर्ष मोर्चा ने रविवार को जिला कार्यालय में विश्व जल दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता मोर्चा अध्यक्ष उदय राम व संचालन संजय कुमार ने किया। उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए मोर्चा अध्यक्ष ने कहा कि जल ही जीवन है। जीवन को सुरक्षित रखने के लिए जल को संरक्षित रखना बहुत जरूरी है। जल के कारण ही संसार के सभी जीव-जंतु का जीवन संचालित हो रहा है। भूगर्भ जल का दोहन कम से कम किया जाए एवं अनावश्यक जल बहाव को रोका जाए। वर्षा जल का संचयन सोख्ता, गढ़ा, छोटे-छोटे तलाब, बांध, आदि बनाकर किया जाना चाहिए। इस अवसर पर नागेन्द्र राम, गौतम कुमार,अनिल राम,सन्नी कुमार, संजय मिस्त्री, राधा मोहन सिंह, संजय चौरसिया, प्रभात कुमार समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.