जमशेदपुर, मार्च 22 -- जमशेदपुर। विश्व जल दिवस के अवसर पर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के पर्यावरण आयाम, पूर्वी सिंहभूम शाखा द्वारा जुगसलाई स्थित प्रांत प्रमुख डॉ. अनीता शर्मा के आवास पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जल संरक्षण के महत्व और इसके प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाने पर जोर दिया गया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए डॉ. अनीता शर्मा ने कहा कि जल संरक्षण की सोच विकसित करना समय की आवश्यकता है और भावी पीढ़ी को इस विषय में संवेदनशील बनाना होगा। वक्ताओं ने कहा कि हम आने वाली पीढ़ी को संपत्ति तो दे सकते हैं, लेकिन यदि जल नहीं बचाया तो भविष्य में गंभीर संकट उत्पन्न होगा।कुमार अमलेंदु ने सिंधु घाटी सभ्यता के उदाहरण से जल प्रबंधन की महत्ता बताई, वहीं ऐंजिल उपाध्याय ने जल बचत में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.