विश्व जल दिवस पर मुखिया व जलसहियाओं का किया सम्मान
धनबाद, मार्च 23 -- विश्व जल दिवस पर रविवार को समाहरणालय में डीडीसी सन्नी राज की अध्यक्षता में जिलास्तरीय सम्मान सह समापन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीडीसी, मुखिया एवं जलसहियाओं ने दीप जला कर किया। कार्यक्रम में पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल-2 के कार्यपालक अभियंता मुकेश कुमार मंडल ने जल जीवन मिशन अंतर्गत जिले में क्रियान्वित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर विभिन्न पंचायतों से आए मुखिया ने अपने-अपने क्षेत्रों में पेयजलपूर्ति से जुड़ी वर्तमान चुनौतियों एवं योजनाओं के रख-रखाव से संबंधित अनुभव साझा किए।विभिन्न गांवों से आई जलसहियाओं ने योजनाओं के स्व-रखरखाव तथा जलकर वसूली में आ रही समस्याओं पर प्रकाश डाला। जिला समन्वयक (आईईसी) ने जल संरक्षण पर बल देते हुए वर्षा जल संचयन का महत्व बताया। कार्यक्रम के दौरान जल स्वच्छता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.