बिजनौर, मार्च 24 -- बिजनौर। विवेक विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ मैनेजमैंट एंड कॉमर्स एवं कम्पोजिट स्कूल अगरी के संयुक्त तत्वावधान में विश्व जल दिवस के अवसर पर एक भव्य एवं विस्तृत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जागरूकता रैली एवं वॉल पेटिंग प्रमुख आकर्षण रहे। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं स्थानीय नागरिकों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति जागरूक करना तथा जल संकट जैसी गंभीर समस्या के समाधान के लिए सामूहिक प्रयासों की आवश्यकता को रेखांकित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ कुलपति डॉ. एनके गुप्ता, डीन रिचर्स डॉ. मनोज गहलौत, डीन इंजीनियरिंग डॉ. हर्ष, स्कूल ऑफ मैनेजमैंट एण्ड कॉमर्स के डीन डॉ. सर्वेश कुमार शीतल, हैड इंजीनियरिंग डॉ. राशि तनवर, हैड कम्प्यूटर एपलिकेशन प्रयांशु कुमार की उपस्थिति में रैली को हरी झंडी दिखाकर ...