लखनऊ, मार्च 22 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विश्व जल दिवस के अवसर पर कहा है कि अमृततुल्य पावन जल हमारे जीवन का आधार है। जल के बिना जीवन की कल्पना भी असंभव है, इसलिए इसका संरक्षण हम सभी की प्राथमिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक व्यक्ति को जल के महत्व को समझते हुए इसके संरक्षण के लिए आगे आना होगा। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि 'आइए, इस विश्व जल दिवस पर हम संकल्प लें कि जल का संरक्षण करेंगे, अनावश्यक उपयोग को रोकेंगे, वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देंगे और आने वाली पीढ़ियों के लिए इस अमूल्य धरोहर को सुरक्षित रखने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे।"
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.