फतेहपुर, मार्च 25 -- फतेहपुर, संवाददाता। विश्व जल दिवस पर वाटरएड इंडिया द्वारा होटल भूमि में जल संरक्षण, सुरक्षित पेयजल उपलब्धता पर संगोष्ठी आयोजित की। जल संरक्षण समेत नहर तालाब और कुंओं जैसे प्रमुख केंद्रों के संरक्षण पर फोकस किया गया। अधिकारियों से लेकर संस्थाओ ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और अपने विचार प्रकट किए। शहर के सिविल लाइन स्थित एक प्रतिष्ठान में वाटर एड के जिला समन्वयक आदित्य मिश्र ने जल संरक्षण के प्रति कराए जा रहे कार्यो की जानकारी दी। कहा कि जल संसाधनों के संरक्षण, पुनर्भरण तथा स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता के कार्य किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रमुख रुप से पहुंचे डीपीआरओ रामशंकर वर्मा ने कहा कि जल संरक्षण के साथ ठोस व तरल अपशिष्ट प्रबंधन पर प्रकाश डाला। कहा कि स्वच्छ जल की उपलब्धता तभी सुनिश्चित हो सकती है जब स्वयं कचरा...