बरेली, मार्च 22 -- विश्व जल दिवस पर कैंट बोर्ड ने निकाली जागरूकता रैली, नुक्कड़ नाटक से दिया जल संरक्षण का संदेश बरेली, मुख्य संवाददाता। कैंट बोर्ड द्वारा रविवार को विश्व जल दिवस के अवसर पर जल संरक्षण के प्रति आमजन को जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान चलाया गया। कैंट बोर्ड की सीईओ डॉ. तनु जैन के मार्गदर्शन में आयोजित कार्यक्रम के तहत पौधारोपण, जागरूकता रैली और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से नागरिकों को जल के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। अभियान के अंतर्गत आयोजित जागरूकता रैली का शुभारंभ कैंट बोर्ड के सभासद डॉ. वैभव जायसवाल ने हरी झंडी दिखाकर जनरल हॉस्पिटल से किया। रैली सदर क्षेत्र होते हुए धोपा मंदिर तक पहुंची, जहां इसका समापन हुआ। रैली में शामिल प्रतिभागियों ने जल संरक्षण से जुड़े नारों और संदेशों के माध्यम से नागरिकों को जल बचाने के लिए प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.