मिर्जापुर, मार्च 22 -- मिर्जापुर। विश्व जल दिवस के अवसर पर रविवार को जिला विज्ञान क्लब की ओर से जल संरक्षण की आवश्यकता और उसके उपायों पर ऑनलाइन कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें बच्चों सहित कुल 279 लोगों ने प्रतिभाग किया। कार्यशाला में विषय विशेषज्ञों ने जलसंकट, भूजल दोहन, जल प्रदूषण तथा वर्षा जल संचयन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जानकारी साझा की। जिला विज्ञान क्लब के समन्वयक सुशील कुमार पांडेय ने बताया कि विश्व जल दिवस हर वर्ष 22 मार्च को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य सुरक्षित जल तक सभी की पहुंच सुनिश्चित करना और जल के दुरुपयोग को रोकने के लिए लोगों को प्रेरित करना है। उन्होंने बताया कि जल जीवन का आधार है और इसके बिना पृथ्वी पर जीवन की कल्पना संभव नहीं है।डॉ. एएन सिंह ने कहा कि आज शुद्ध जल स्रोतों पर भारी दबाव है। भूजल स्तर लगातार गिर रहा है और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.