सिमडेगा, मार्च 22 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। डीसी कंचन सिंह के निर्देश पर जल महोत्सव पखवाड़ा के तहत जिला स्तर पर विश्व जल दिवस का आयोजन पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के सभागार में किया गया। जिले के सभी क्षेत्र में जल संरक्षण, पेयजलापूर्ति योजनाओं का संचालन एवं रख रखाव, जलश्रोत का साफ सफाई, ग्राम स्तर पर निरंतर पेयजलापूर्ति, जल जांच, विद्यालय एवं आंगनवाड़ी केंद्रों में स्वच्छ जलापूर्ति आदि विषयों पर चर्चा की गई। कार्यक्रम में जिला स्तरीय पदाधिकारी, जलसहिया कर्मचारीगण आदि उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...