गोरखपुर, मार्च 22 -- गोरखपुर। शुद्ध जल हलक से उतरे इसकी चाहत में बोतल बंद पानी का कारोबार लगातार बढ़ रहा है। गोरखपुर शहर में प्रतिदिन 4 लाख लीटर बोतल बंद पानी की खपत हो रही है। सिर्फ नगर निगम क्षेत्र में 500 से अधिक आरओ प्लांट लगे हैं। वहीं, गीडा से लेकर इंडस्ट्रियल एस्टेट में 40 से अधिक छोटी-बड़ी फैक्ट्रियां स्थापित हो नई हैं। गर्मी बढ़ने के साथ ही बोतलबंद पानी की मांग बढ़ गई है। 02 रुपये के पाउच से लेकर 5 लीटर में पानी की बिक्री हो रही है। गीड़ा में वर्तमान में पानी की 30 यूनिटें संचालित हो रही हैं। पूरे जिले में छोटी-बड़ी 80 से अधिक यूनिट संचालित हो रही हैं। गीडा में यूनिट स्थापित करने वाले अमित पांडेय के मुताबिक एक यूनिट स्थापित करने में 75 लाख से लेकर डेढ़ करोड़ रुपये का निवेश है। 120 बोतल से लेकर 320 बोतल प्रति मिनट शुद्ध पानी तैयार...