दुमका, मार्च 24 -- दुमका, प्रतिनिधि। विश्व जल दिवस के उपलक्ष्य में समाहरणालय सभागार में सोमवार को उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में जल महोत्सव का जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त, उप विकास आयुक्त एवं जल सहियाओं द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर विभिन्न पंचायतों से आई जल सहियाओं ने अपने-अपने क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति से जुड़ी वर्तमान चुनौतियों, योजनाओं के रख-रखाव एवं संचालन से संबंधित अपने अनुभव साझा किए। जल सहियाओं ने विशेष रूप से योजनाओं के रख रखाव में आने वाली व्यावहारिक समस्याओं पर प्रकाश डाला। उपायुक्त ने जल सहियाओं के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए सभी जल स्रोतों एवं योजनाओं का सुचारू संचालन सुनिश्चित करना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि आप सभी के सतत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.