विश्व जनसंख्या दिवस पर 11 से परिवार स्वास्थ्य मेले की शुरुआत
धनबाद, जुलाई 10 -- विश्व जनसंख्या दिवस पर जिले में 11 जुलाई से 10 अगस्त तक परिवार स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान को लेकर सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य विभाग के सभी कार्यक्रम पदाधिकारियों के साथ-साथ निजी अस्पतालों और नर्सिंग होम के प्रबंधकों को पत्र जारी कर उद्घाटन समारोह में शामिल होने का आग्रह किया है। मेला का उद्घाटन 10 जुलाई को दिन के 11 बजे सदर अस्पताल परिसर स्थित एमटीसी भवन में होगा। इसमें जिला परिषद अध्यक्ष शारदा सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगी। सिविल सर्जन ने सभी संबंधित अधिकारियों, स्वास्थ्य संस्थानों के प्रतिनिधियों एवं कार्यक्रम से जुड़े पदाधिकारियों से समय पर उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।परिवार यह भी पढ़ें- जिले में कल से मनेगा जनसंख्या स्थिरता अभियान स्वास्थ्य मेले के दौरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.