विश्व जनसंख्या दिवस पर हुआ जागरूकता गोष्ठी का आयोजन
इटावा औरैया, जुलाई 11 -- महेवा। विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर सीएचसी में आमजन को जनसंख्या नियंत्रण एवं परिवार नियोजन के प्रति जागरूक करने के लिए गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने बढ़ती जनसंख्या से उत्पन्न होने वाली सामाजिक, आर्थिक एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए परिवार नियोजन अपनाने की आवश्यकता पर जोर दिया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे परिवार नियोजन के स्थायी एवं अस्थायी साधनों की भी विस्तार से जानकारी दी गई तथा लोगों से आवश्यकतानुसार इनका लाभ लेने की अपील की गई। कार्यक्रम में चिकित्सा अधीक्षक डॉ. अभिषेक वर्मा ने कहा कि परिवार नियोजन केवल जनसंख्या नियंत्रण का माध्यम नहीं, बल्कि स्वस्थ एवं समृद्ध परिवार की आधारशिला है। यह भी पढ़ें- छोटा परिवार...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.