विश्व जनसंख्या दिवस पर सिम्स में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम
हापुड़, जुलाई 14 -- विश्व जनसंख्या दिवस पर सरस्वती इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज सिम्स, हापुड़ के सामुदायिक चिकित्सा विभाग ने ओपीडी ब्लॉक में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में परिवार नियोजन, प्रजनन स्वास्थ्य, मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य और जिम्मेदार अभिभावकत्व के प्रति लोगों को जागरूक किया गया। उपाध्यक्ष श्रीमती रम्या रामचन्द्रेन ने संस्थान की जनस्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम डॉ. बरखा गुप्ता, डॉ. मेजर जनरल सी. एस. आहलूवालिया, ब्रिगेडियर डॉ. आर. के. सहगल, रघुवर दत्त और एन. वर्धराजन के मार्गदर्शन में आयोजित हुआ। मरीजों, परिजनों, चिकित्सकों, संकाय सदस्यों और एमबीबीएस 2023 बैच के विद्यार्थियों ने इसमें उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: एसकेएमसीएच में मना परिवार नियोजन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.