विश्व जनसंख्या दिवस पर सदर अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
बांका, जुलाई 12 -- बांका, नगर प्रतिनिधि। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर शनिवार को सदर अस्पताल, बांका में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत दिन के करीब एक बजे हुई। इस दौरान अस्पताल में आए मरीजों, उनके परिजनों तथा अन्य लोगों को बढ़ती जनसंख्या के प्रभाव और परिवार नियोजन के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। मौक़े पर लोगों को जानकारी देते हुए स्वास्थ्यकर्मियों ने बताया कि, बढ़ती जनसंख्या का असर शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और प्राकृतिक संसाधनों पर पड़ता है। ऐसे में परिवार नियोजन अपनाकर परिवार को स्वस्थ और खुशहाल बनाया जा सकता है। साथ ही लोगों को सरकारी अस्पतालों में परिवार नियोजन से जुड़ी कई सुविधाएं और निःशुल्क उपलब्ध सलाह के बारे में भी बताते हुए लोगों से इन सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की गई।वहीं यह भी पढ़ें- जनसंख्या स्थि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.