विश्व जनसंख्या दिवस पर दुमका में परिवार नियोजन स्टॉल का उद्घाटन
दुमका, जुलाई 14 -- दुमका, प्रतिनिधि। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सदर प्रखंड दुमका में परिवार नियोजन को बढ़ावा देने एवं जनजागरूकता फैलाने के उद्देश्य से परिवार नियोजन स्टॉल का उद्घाटन किया गया। उद्घाटन प्रभारी सिविल सर्जन दुमका डॉ. राम प्रसाद, प्रखंड विकास पदाधिकारी दुमका हरिनाथ माहतो तथा प्रथम चिकित्सा पदाधिकारी सदर प्रखंड दुमका डॉ. परवेज आलम ने संयुक्त रूप से किया। परिवार नियोजन स्टॉल के माध्यम से आमजन को परिवार नियोजन संबंधी विस्तृत परामर्श उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं माला-एन, छाया एवं कंडोम जैसे अस्थायी गर्भनिरोधक साधनों का निःशुल्क वितरण भी किया जा रहा है, ताकि अधिक से अधिक दंपति सुरक्षित, प्रभावी एवं जिम्मेदार परिवार नियोजन के उपायों को अपनाने के लिए प्रेरित हो सकें। यह भी पढ़ें- Simdega News: खुशहाल ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.