विश्व जनसंख्या दिवस पर छात्रों ने जागरूकता लाने का लिया संकल्प
हाजीपुर, जुलाई 12 -- विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर पातेपुर प्रखंड के रमौली उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में छात्र-छात्राओं के बीच जनसंख्या नियंत्रण के महत्वपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने छात्र-छात्राओं को बढ़ती जनसंख्या से होने वाले दुष्प्रभाव की विस्तार पूर्वक जानकारी दी। जनसंख्या नियंत्रण के लिए जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प लिया। छात्र-छात्राओं के बीच इको क्लब द्वारा निबंध प्रतियोगिता,वाद विवाद प्रतियोगिता, पोस्टर निर्माण, स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया,जिसमें सफल प्रतिभागियों के बीच पुरस्कार वितरण किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक कमल किशोर, सचिव अजमल हुसैन, शिक्षिका ममता कुमारी, शिक्षक राजीव कुमार उपस्थित थे। अमिताभ सिंह यह भी पढ़ें- Pratapgarh Kunda News: बढ़ती जनसंख्या विश्व के लिए गं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.