हजारीबाग, फरवरी 22 -- हजारीबाग प्रतिनिधि विश्व चिंतन दिवस के 100वे वर्ष के अवसर पर वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन ने थैलेसीमिया पीड़ित बच्चों के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। शिविर का शुभारंभ झारखंड पुलिस के लक्ष्मीनारायण ने 49वीं बार रक्तदान करके किया। नियमित रक्तदाता प्रेमजीत सिंह, अंकित सुरेका, जितेंद्र सिन्हा, अभिमन्यु सिन्हा बबलू, योगेश जैन आदि 21 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। मौके पर वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष निर्मल जैन ने समस्त रक्त दाताओं के उज्जवल भविष्य की कामना किया। साथ ही रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। शिविर को सफल बनाने में वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के महासचिव विनीत छाबड़ा, कोषाध्यक्ष विनीत अग्रवाल, मेडिकल कॉलेज के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।
ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.