धनबाद, मार्च 13 -- धनबाद। विश्व ग्लूकोमा (काला मोतिया) सप्ताह 8 से 14 मार्च तक मनाया जा रहा है। नेत्रज्योति आई सेंटर आयुष विहार सरायढेला में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में नेत्र चिकित्सक डॉ केपी गुप्ता ने बताया कि ग्लूकोमा आंखों की एक गंभीर बीमारी है। इससे आंखों की नसें धीरे-धीरे क्षतिग्रस्त हो जाती हैं। समय पर इलाज न होने पर अंधापन तक हो सकता है। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को लगातार सिर दर्द, आंखों में धुंधलापन या बार-बार चश्मे का नंबर बदलने जैसी समस्या हो तो तुरंत नेत्र विशेषज्ञ से जांच करानी चाहिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.