भभुआ, मार्च 20 -- केजीबीवी देवकली में जागरूकता कार्यक्रम, प्रतियोगिताओं के जरिए बढ़ी भागीदारी कृत्रिम घोंसले बनाकर पेड़ों पर लगाए, 'गोरैया मित्र' बनने का किया आह्वान भभुआ, नगर संवाददाता। विश्व गौरैया दिवस पर शुक्रवार को कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय देवकली में पर्यावरण प्रेमी शिवम कुमार के नेतृत्व में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए गोरैया संरक्षण के प्रति अपनी सक्रिय भूमिका निभाई। कार्यक्रम का उद्देश्य नन्ही चिड़िया गोरैया के संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित करना था। कार्यक्रम के तहत छात्राओं ने कृत्रिम घोंसले तैयार किए, आकर्षक पेंटिंग की और जागरूकता से जुड़े स्लोगन लिखे। तैयार किए गए घोंसलों को विद्यालय परिसर एवं आसपास के पेड़ पर लटकाए, ताकि गौर...