शामली, मार्च 24 -- शामली। नवीन कलक्ट्रेट सभागार में विश्व क्षय रोग दिवस के अवसर पर टीबी मुक्त ग्राम पंचायत सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता एमएलसी वीरेन्द्र सिंह, भाजपा जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप तथा प्रभारी जिलाधिकारी एडीएम सत्येन्द्र सिंह ने संयुक्त रूप से की। समारोह में जनपद की 9 ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित करते हुए सम्मानित किया गया। साथ ही विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं अजुमन खिदमत, आस्था नर्सिंग होम, अवर इंडिया फाउंडेशन, इनर व्हील क्लब, रेड क्रॉस सोसायटी व मंदिर महादेव शिवालय द्वारा टीबी मरीजों को गोद लेकर पोषण पोटली किट वितरित की गई। मुख्य अतिथि एमएलसी वीरेन्द्र सिंह व जिलाध्यक्ष रामजीलाल कश्यप ने कहा कि स्वास्थ्य जीवन का सबसे महत्वपूर्ण आधार है। उन्होंने लोगों से खानपान व जीवनशैली में सुधार लाने तथा टीबी क...