बरेली, मार्च 25 -- मीरगंज, संवाददाता। विश्व क्षय रोग दिवस पर मीरगंज की सीएचसी-पीएचसी एवं स्वास्थ्य केंद्रों पर कार्यक्रम हुए। चिकित्सकों ने लोगों को टीबी के बारे में जागरूक कर पोषाहार पोटली बांटी। क्षय रोग से संबंधित स्क्रीनिंग भी की।मीरगंज की सीएचसी पर मंगलवार को कार्यक्रम में चिकित्सा अधीक्षक डा. वैभव राठौर ने मीरगंज की चार ग्राम पंचायतों को राज्यस्तर से टीबी मुक्त घोषित कर दिया है। संबंधित ग्राम प्रधानों को मंगलवार को बरेली में डीएम ने सम्मानित किया। चिकित्सा अधीक्षक ने प्रधानों से अपनी ग्राम पंचायतों को टीबी मुक्त करवाने में सहयोग की अपील की। उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अमित कुमार ने बताया मीरगंज की ग्राम पंचायत दियोसास, पैगानगरी, नगरिया कल्याणपुर और दिवना को टीबी मुक्त घोषित किया गया है। बरेली में हुए कार्यक्रम में अपर निदेशक चिकित्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.