विश्व क्षय रोग दिवस: गांव संग शहर के वार्डों में भी खोजे जाएंगे टीबी रोगी
शाहजहांपुर, मार्च 24 -- शाहजहांपुर। जिले में स्वास्थ्य विभाग ने टीबी उन्मूलन को लेकर एक व्यापक और सघन अभियान चलाने की तैयारी कर ली है। इस बार अभियान को और प्रभावी बनाने के लिए केवल ग्रामीण क्षेत्रों ही नहीं, बल्कि शहरी वार्डों में भी सक्रिय रूप से टीबी रोगियों की पहचान की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले की अधिक घनत्व वाली आबादी वाले क्षेत्रों का चयन किया गया है, जहां टीबी के संभावित मरीजों की संख्या अधिक होने की आशंका है। नगर के जलालानगर, बिजलीपुरा, बंगश मोहल्ला सहित कई घनी आबादी वाले इलाकों को इस अभियान में शामिल किया गया है। इस अभियान के तहत स्वास्थ्य कर्मचारी घर-घर जाकर लोगों की जांच करेंगे और टीबी के लक्षण पाए जाने पर तत्काल जांच और उपचार की सुविधा उपलब्ध कराएंगे। अभियान के लिए विभाग द्वारा अतिरिक्त कर्मचारियों को तैनात करने के लिए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.