विश्व क्षय दिवस पर बरही अनुमंडलीय अस्पताल में जागरुकता कार्यक्रम आज
हजारीबाग, मार्च 24 -- बरही प्रतिनिधि। विश्व यक्ष्मा दिवस पर मंगलवार को बरही अनुमंडलीय अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। देश में यक्ष्मा उन्मूलन कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लोगों को जागरूक किया जाएगा। बरही अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ प्रकाश ज्ञानी ने कहा कि सबके सहयोग से ही देश में यक्ष्मा का उन्मूलन हो सकता है। जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को क्षय रोग के लक्षण, बचाव एवं उपचार के प्रति जागरूक किया जाएगा। उपाधीक्षक ने इस अभियान में शामिल होने के लिए जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं आम नागरिकों को आमंत्रित किया है ताकि टीबी मुक्त समाज बनाने के लक्ष्य को हासिल किया जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.