वाराणसी, मार्च 17 -- वाराणसी। सनातन धर्म ही पूरे विश्व को सही राह दिखाएगा। सामूहिक प्रार्थना और 'ॐ नम: शिवाय' के जप से वातावरण में सकारात्मकता का संचार होता है। विश्व शांति और भारत की प्रगति के लिए बाबा विश्वनाथ से प्रार्थना की है। आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक आध्यात्मिक गुरु श्रीश्री रविशंकर ने यह बातें मंगलवार को कहीं। सिगरा स्थित रुद्राक्ष कन्वेंशन सेटर में सत्संग और दर्शन कार्यक्रम में आध्यात्मिक गुरु ने लोगों का आह्वान किया कि वे प्रतिदिन कम से कम 10-15 मिनट परिजनों और मित्रों के साथ ध्यान-सत्संग जरूर करें। बढ़ती मानसिक समस्याओं पर उन्होंने चिंता जताई। काशी की विद्वत्ता की सराहना करते हुए उन्होंने सामूहिक साधना पर बल दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.