विश्व कॉन्टिनेंटल एथलेटिक्स मीट में दिनेश भदौरिया देंगे स्टार्ट
कानपुर, अगस्त 17 -- कानपुर। ओडिशा के भुवनेश्वर में 22 अगस्त को विश्व कॉन्टिनेंटल एथलेटिक्स मीट आयोजित की जाएगी। इसमें शहर के दिनेश भदौरिया को एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से स्टार्ट देने के लिए चयनित किया गया है। भदौरिया इससे पहले भी कई अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में यह जिम्मेदारी निभा चुके हैं। उनके चयन पर जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव नरेश चौधरी, अध्यक्ष विजय देवगन, रणजीत सिंह चौहान व एसएस रैय्यत ने बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.