मऊ, फरवरी 4 -- मऊ, संवाददाता। विश्व कैंसर दिवस को लेकर बुधवार को इंडियन डेंटल एसोसिएशन के सदस्यों ने जागरुकता रैली निकाला। आइडिए के सदस्यों ने नगर क्षेत्र से गाजीपुर तिराहा से लेकर जिला अस्पताल तक जागरुकता रैली निकाला। इस दौरान आमजन को कैंसर रोग के प्रति जागरुक किया गया। आईडीए के अध्यक्ष डॉ. एम असलम, डॉ. एम फहद ने लोगों को मुख कैंसर के बारे में जागरुक किया। संगठन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. शैलजा कांत पाण्डेय ने बताया कि आज आधुनिक दौर में हमें अपने खानपान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। इस अवसर पर डॉ. सुनील दत्त, डॉ. सुनील दत्त, डॉ. आदिल शेख, डॉ. गुल हसन खान, डॉ. दीपक सिंह, डॉ. मकसूद आरिफ, डॉ. आरिफ, डॉ. आदित्य प्रजापति आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.