रांची, जनवरी 25 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर आपको आपके पड़ोस में ही कैंसर की जांच (स्क्रीनिंग) की सुविधा उपलब्ध होगी। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, झारखंड के अभियान निदेशक शशि प्रकाश झा ने कहा कि 04 फरवरी को विश्व कैंसर दिवस पर राज्य के सभी आयुष्मान आरोग्य मंदिर में विशेष जांच की व्यवस्था उपलब्ध करायी जाएगी। इसकी तैयारी लगभग पूरी कर ली गयी है। उन्होंने बताया कि लगभग 4000 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में तैनात सीएचओ को कैंसर स्क्रीनिंग के लिए किट व जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए गए हैं। आयुष्मान आरोग्य मंदिर में अन्य दिनों में भी कैंसर स्क्रीनिंग की सुविधा उपलब्ध रहेगी। लेकिन विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर विशेष आयोजन किया जाएगा। स्क्रीनिंग के साथ साथ लोगों को कैंसर से बचाव व पहचान को लेकर भी जागरूक किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.