बेगुसराय, फरवरी 3 -- बेगूसराय, निज प्रतिनिधि। विश्व कैंसर दिवस बुधवार को है। इसको ले जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों यथा सदर अस्पताल, अनुमंडलीय अस्पताल, रेफरल अस्पताल, सामुदायिक, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, शहरी, अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, सभी हेल्थ एंड वेलनेस सेन्टर पर कैंसर की जांच की जानी है। गैर संचारी रोग पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार सिंह ने बताया कि विश्व कैंसर दिवस पर यह कार्यक्रम चार से 11 फरवरी तक चलाया जाएगा। कैंसर से बचाव के लिए बुधवार को सदर अस्पताल से जागरूकता निकाली जाएगी। उन्होंने बताया कि जिले में वर्ष 2024 में सरकारी स्तर पर 57 व निजी स्तर पर 15 कुल 72 व वर्ष 2025 में सरकारी स्तर पर 51 व निजी क्लीनिक की रिपोर्ट के अनुसार 20 कुल 71 कैंसर के मरीज मिले। सरकारी स्तर पर कम तो निजी स्तर पर कैंसर के मरीज बढ़ने से लोगों को ज...