विश्व के शीर्ष वैज्ञानिकों में शामिल हुईं प्रो. कविता शाह, विवि का बढ़ाया मान
सिद्धार्थ, जून 8 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। सिद्धार्थ विश्वविद्यालय कपिलवस्तु की कुलपति प्रो. कविता शाह को प्रतिष्ठित साइरैंक ग्लोबल रजिस्ट्री-2025 में विश्व के शीर्ष पांच फीसदी वैज्ञानिकों की सूची में स्थान प्राप्त हुआ है। यह उपलब्धि उनके उत्कृष्ट शोध कार्यों, वैज्ञानिक योगदान व अकादमिक उत्कृष्टता की वैश्विक स्तर पर मिली मान्यता का प्रमाण है। कुलपति की इस सफलता से विश्वविद्यालय परिवार में हर्ष का माहौल है।प्रो. कविता शाह देश की अग्रणी पर्यावरण वैज्ञानिकों में गिनी जाती हैं। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण, सतत विकास, प्रदूषण नियंत्रण व प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण के क्षेत्र में उल्लेखनीय शोध कार्य किए हैं। उनके शोध प्रकाशनों और वैज्ञानिक अध्ययनों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर व्यापक सराहना और मान्यता प्राप्त हुई है। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.